भारतीय जनता पार्टी अजमेर

भारतीय जनता पार्टी अजमेर 3 चरणों में युवा व नए मतदाताओं को जोड़ने का काम शुरु

भारतीय जनता पार्टी अजमेर इकाई द्वारा रविवार से नव मतदाता अभियान की शुरुआत करेगी। पार्टी इस अभियान के तहत 3 चरणों में युवा व नए मतदाताओं को जोड़ने का काम कर रही है। जिससे कि नए मतदाता चुनाव में अपनी भूमिका निभा सके। पार्टी की ओर से इस अभियान को देखते हुए कार्यकर्ताओं को लक्ष्य भी दिया गया है।

शनिवार को पूर्व मंत्री व अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी, शहर अध्यक्ष प्रियशील हाड़ा सहित कार्यकर्ताओं द्वारा जयपुर रोड स्थित होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। मीडिया से बातचीत में विधायक देवनानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 22 जनवरी से 11 फरवरी तक नव मतदाता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान के माध्यम से युवा व नए मतदाताओं को जोड़ने का काम किया जाएगा। जिससे कि आगामी विधानसभा चुनाव में नए मतदाता अपनी भूमिका निभा सके। विधायक वासुदेव देवनानी ने बताया कि पार्टी की ओर से शुरू किए जा रहे नव मतदाता अभियान को 3 चरणों में शुरू किया जाएगा। पहला चरण 22 से 28 जनवरी के बीच चलेगा। जिसमें 18 से 17 साल के मतदाताओं को जोड़ा जाएगा। दूसरा चरण 29 जनवरी से 4 फरवरी के बीच चलेगा। जिसमें क्षेत्र के इंस्टीट्यूट, कॉलेज के बच्चों को जोड़ने का काम किया जाएगा। तीसरे चरण में कार्यकर्ताओं को द्वारा में बूथ स्तर पर ही मतदाताओं को जोड़ा जाएगा। इस अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को लक्ष्य भी दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *