अजमेर – राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय की होगी कायापलट

40 लाख की लागत से किया जा रहा है रिनोवेशन

राजस्थान सरकार के भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के अधीन संचालित राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय की स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कायापलट की जा रही है। 40 लाख की लागत से पुस्तकालय का रिनोवेशन किया जा रहा है। तोपदड़ा स्कूल परिसर में सितंबर 1997 से पुस्तकालय संचालित किया जा रहा है।

तोपदड़ा स्कूल परिसर में सितंबर 1997 से राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्कालय संचालित किया जा रहा है। वर्ष 2004 में रीडिंग रूम का निर्माण किया गया था। इसी प्रकार वर्ष 2006-07 में बाल पुस्तकालय भवन तैयार किया गया। इस पुस्तकालय में करीब 32 हजार 479 पुस्तकें हैं। रीडिंग हॉल में एक साथ सौ लोग बैठकर अध्ययन कर सकते हैं। पुराना भवन होने की वजह से बाल पुस्कालय भवन जर्जर हो गया और बरसात के दौरान छत से पानी टपकता था। शहर की सबसे अधिक पुराना सार्वजनिक पुस्तकालय होने की वजह से इसे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया। 40 लाख की लागत से लाइब्रेरी का रिनोवेशन किया जा रहा है। लाइब्रेरी में बच्चों के बैठने एवं पुस्तकें पढ़ने के लिए एक हॉल भी बनाया जा रहा है। जिला कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित व नगर निगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. खुशाल यादव की पहल पर तोपदड़ा स्थित राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय की कायापलट की जा रही है।

बाल पुस्तकालय की छत की वाटर प्रूफिंग

राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय में बाल पुस्तकालय की छत की वाटर प्रूफिंग की जा रही है। बरसात के दौरान यहां पर छत से पानी टपकने लगता है। पुस्तकालय की दीवारों पर सीलन आ रही है। जिनकी मरम्मत कर बिजली और नल की फिटिंग की जाएगी। साथ ही ड्रेनेज सिस्टम को भी सुधारा जाएगा। लाइब्रेरी के रिनोवेशन के लिए 8 फरवरी को कार्यादेश जारी कर दिए गए थे। 15 फरवरी से रिनोवेशन का कार्य आरंभ हो गया है। 14 अगस्त 2021 तक कार्य पूर्ण कर लिए जाने की संभावना है।

लाइब्रेरी का किया जा रहा है रिनोवेशन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तोपदड़ा स्कूल की लाइब्रेरी का रिनोवेशन किया जा रहा है। यहां पर एक हॉल का निर्माण भी किया जाएगा। बच्चों के लिए लाइब्रेरी में बैठने के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। बच्चे अपनी पसंद की पुस्तकों का यहां पर बैठकर अध्ययन कर सकेंगे। इस लाइब्रेरी में बच्चों की ज्ञानवर्धक पुस्तकें हैं। पंचतंत्र की कहानियों से लेकर आठवीं तक की पुस्तकें यहां पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *