अजमेर – स्वामी विवेकानंद पार्क के कार्यादेश जारी 2.25 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा पार्क

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कोटड़ा में 6 हजार 200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 2.55 करोड़ की लागत से स्वामी विवेकानंद पार्क कार्यादेश जारी कर दिए गए है। पार्क का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। पार्क की भूमि समतलीकरण का कार्य चल रहा है। आस-पास क्षेत्र से झाड़ियां हटाई गई हैं। पार्क में मुख्यद्वार एवं शौचालय का निर्माण कार्य प्रगतिरत है।

जिला कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड अजमेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश राजपुराहित व नगर निगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेडके अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. खुशाल यादव प्रोजेक्टस की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। कोटडा स्थित अजमेर विकास प्राधिकरण की ओसीफ (वुडलैण्ड) में स्वामी विवेकानन्द पार्क बनाया जा रहा है। पार्क में स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं एवं दर्शन की कल्पनाओं को साकार किया जाएगा। जिस क्षेत्र में पार्क का निर्माण निर्माण किया जा रहा है वहां पर यातायात का दबाव कम होने की वजह से आने वाले लोगों को शांत वातावरण मिलेगा। जिससे उन्हें ध्यान एवं योग करने में मदद मिलेगी। स्थानीय लोगों के साथ पयर्टक स्वामी जी की शिक्षाओं एवं दर्शन को समझ सकेंगे।

चारों ओर रहेगी हरियाली ही हरियाली

विवेकानंद पार्क में हरियाली ही हरियाली होगी। यहां पर लैन्ड स्कैपिंग, वृक्षारोपण के साथ वॉकिंग ट्रेल का निर्माण किया जाएगा। यहां आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को केफेटेरिया की सुविधा भी मिलेगी। लैंड स्केपिंग एवं वृक्षारोपण यहां आने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। पार्क के अन्दर हरियाली होगी। सुबह-शाम सैर करने वाले स्थानीय लोग अपने आपको प्रकृति के करीब पाएंगे।

यह रहेगी प्रमुखता …

पार्क में आरसीसी की मचान, गजीबो और गुमटी का निर्माण किया जाएगा। उपजाऊ मिट्‌टी के भराई के पश्चात गार्डन विकसित करने का कार्य किया जाएगा। पार्क में विभिन्न पाथ-वे का निर्माण किया जाएगा। प्रमुख रूप से इन्टर लॉकिंग टाइल्स, कोबल स्टोन ओर फ्लोरिंग का कार्य किया जाएगा। विभिन्न प्रकार की मिट्‌टी के माउंडस, का कार्य किया जाएगा। यहां आने वाले लोगों के बैठने के लिए बैंच लगाई जाएंगी। इसी प्रकार विभिन्न प्रकार के प्लांटर का निर्माण किया जाना है। स्मारक पर फ्लड लाइट, डेकोरेटिव पोल, छोटी लाइट लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *