अजमेर / राजस्थान – नगर निगम चुनाव के लिए मतदान दल होंगे 27 जनवरी को रवाना

नगरीय निकायों के चुनावों के अन्तर्गत नगर निगम अजमेर के लिए नियुक्त मतदान दल बुधवार 27 जनवरी को मतदान केन्द्रों के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि नगर निगम अजमेर के निर्वाचन में नियुक्त मतदान दलों का द्वितीय एवं अंतिम प्रशिक्षण बुधवार 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे से राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अजमेर में आयोजित होगा। प्रशिक्षण के उपरांत मतदान दलों को प्रशिक्षण स्थल पर ही मतदान सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। चुनाव के लिए 10 आरक्षित मतदान दल बनाए गए है। ये मतदान दल अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर एवं ईआरओ अजमेर के निर्देशानुसार कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या एक से 10 तक में 98 बूथ है। इसमें रिटर्निंग अधिकारी लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग की सहायक निदेशक देविका तोमर है। इनका स्ट्रॉंग रूम सिविल ब्लॉक कमरा नम्बर सी-05 रहेगा। वार्ड संख्या 11 से 20 तक में 79 बूथ है। इसमें रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम नसीराबाद राकेश कुमार गुप्ता है। इनका स्ट्रॉंग रूम सिविल ब्लॉक कमरा नम्बर सी-06 रहेगा। वार्ड संख्या 21 से 30 तक में 77 बूथ है । इसमें रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम अजमेर अवधेश मीणा है। इनका स्ट्रॉंग रूम मैन ब्लॉक कमरा नम्बर एम-32 रहेगा। वार्ड संख्या 31 से 40 तक में 83 बूथ है। इसमें रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुरारी लाल वर्मा हैं। इनका स्ट्रॉंग रूम मैन ब्लॉक कमरा नम्बर एम-32 रहेगा।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वार्ड संख्या 41 से 50 तक में 80 बूथ है। इसमें रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम अरांई सुश्री प्रियंका बड़गुर्जर है। इनका स्ट्रॉंग रूम मैन ब्लॉक कमरा नम्बर एम-25 रहेगा। वार्ड संख्या 51 से 60 तक में 87 बूथ है। इसमें रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम पुष्कर दिलीपसिंह है। इनका स्ट्रॉंग रूम सिविल ब्लॉक कमरा नम्बर सी-16 रहेगा। वार्ड संख्या 61 से 70 तक में 96 बूथ है। इसमें रिटर्निंग अधिकारी उपायुक्त (दक्षिण) अजमेर विकास प्राधिकरण अशोक कुमार चौधरी है। इनका स्ट्रॉंग रूम सिविल ब्लॉक कमरा नम्बर सी-07 रहेगा। वार्ड संख्या 71 से 80 तक में 82 बूथ है। इसमें रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम पीसांगन समदर सिंह भाटी है। इनका स्ट्रॉंग रूम सिविल ब्लॉक कमरा नम्बर सी-13 रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *